| Events and Activities Details | 
		
			
                                          
                                         
                                        POSHAN maah se sambandhit
                                         
                                        Posted on 22/09/2022     
                                         
                                                  
                                        महाविद्यालय में आज दिनांक 20.09.2022 को पोषण माह से संबंधित विभिन्न गतिविधियों जिनमें निबंध लेखन प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता और नारा लेखन प्रतियोगिता आदि का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना, महिला प्रकोष्ठ, युथ रेड क्रॉस व रेड रिबिन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में सिमरन  (बी.ए. प्रथम वर्ष) प्रथम, कामना (बी.ए. प्रथम वर्ष) द्वितीय और साजिद (बी.कॉम. प्रथम वर्ष) तीसरे स्थान पर रहे। नारा लेखन प्रतियोगता में साक्षी (बी.ए.प्रथम वर्ष) प्रथम, अक्षमा (बी.कॉम. द्वितीय वर्ष) द्वितीय और तमन्ना (बी.कॉम. प्रथम वर्ष) तीसरे स्थान पर रहे। निबंध लेखन प्रतियोगिता के परिणाम कल को प्रकाशित किए जाएंगे। उपरोक्त सभी गतिविधियों में छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश व लगन से प्रतिभागिता की। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य श्री प्रवेश रंगा ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए आगे भी ऐसे ही सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतियोगिता के प्रतिभागिता के लिए प्रेरित किया। इन सभी गतिविधियों का मूल्यांकन व परिणाम श्रीमती मंजू देवी, श्रीमती रितु मान, श्रीमती संगीता व श्रीमती अमनजीत ने किया। इस अवसर पर डॉ दिनेश कुमार, श्री मंगल सैन, कार्यक्रम प्रभारी श्री रामपाल व सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।                             
                                                                           
                                     |