Events and Activities Details
Event image

Yoga Day


Posted on 21/06/2022

महाविद्यालय में आज दिनांक 21.06.2022 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और जोश से मनाया गया। सभी उपस्थित स्वयंसेवक-स्वयंसेविका, छात्र-छात्रा, प्राध्यापक-प्राध्यापिका और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न योग मुद्राओं का आयोजन किया। वरिष्ठ स्वयंसेवक आशीष (बी. कॉम. अंतिम वर्ष ), स्वयंसेवक अजय (बी.ए. द्वितीय वर्ष ), स्वयंसेविका निशु (बी.ए. द्वितीय वर्ष) और स्वयंसेविका नेहा (बी.ए. द्वितीय वर्ष) ने सभी योगों के आयोजन को नेतृत्व प्रदान किया। इस अवसर पर वृक्षासन, ताड़ासन, हलासन, सूर्यनमस्कार, हास्यासन आदि विभिन्न योगों का आयोजन किया गया। सभी उपस्थित को सम्बोधित करते हुए कार्यकारी प्राचार्य श्री जोगिन्दर ने कहा कि योग सबसे प्राचीन सभ्यता (सिंधु घाटी ) से ही प्रचलन में है। उन्होंने सभी को योग को जीवन का एक अहम् हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ प्राध्यापक श्री प्रवेश रंगा ने सभी स्वयंसवेक और स्वयंसेविकाओं से आह्वान किया की वो सभी जन समुदाय को योग की महत्ता के बारे में जागरूक करे। राष्ट्रिय सेवा योजना प्रभारी श्री रामपाल ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी समाज और राष्ट्र के लिए उसके नागरिक जो कि स्वस्थ हो, समाज और राष्ट्र के लिए अपना पूर्ण योगदान कर सकते हैं। अतः सभी को योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए और इस सन्दर्भ में स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं की भूमिका और भी महत्वपूर्ण है। प्राध्यापक श्री नवीन कुमार ने भी योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर स्वयंसेविका अनजानी, नेहा और वरिष्ठ स्वयंसेवक आशीष ने भी अपने जीवन से सम्बंधित प्रसंग प्रस्तुत करते हुए योग की महत्ता बारे विचार प्रस्तुत किए। अंत में राष्ट्रिय सेवा योजना प्रभारी श्री रामपाल ने सभी प्राध्यापकों, स्टाफ सदस्यों और स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं और छात्र-छात्राओं का कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त किया। * (छायाचित्र साथ में संलंग्न है )